शरीर का वजन बढ़ाने के लिए के क्या खाना चाहिए।
जिस तरह से लोग मोटापन से परेशान रहते हैं, उसी तरह लोग दुबलेपन से भी परेशान रहते हैं। आज हम बताएंगे कि शरीर का वजन बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए। जो लोग दुबलेपन से परेशान होते हैं, उसको खाया–पिया नही लगता है बहुत पतला शरीर रोग होने का संकेत देता है। पतला शरीर पर्सनलिटी को भी खराब करता हैं, कहीं आने–जाने पर शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता हैं। किसी वजनदार काम को ठीक से नहीं कर पाता है, मायूस और बैचेन दिखाई देता है। कई बार लोग कितना भी खा ले लेकिन पतला का पतला ही रहता हैं, और कुछ लोग को कम खाने पर भी शरीर का वजन बढ़ जाता हैं। क्योंकि उसके शरीर का पाचन शक्ति मजबूत रहता हैं, और वह भोजन को पचा लेता है। इसीलिए शरीर को मजबूत रखने के लिए खाना के साथ–साथ योग या व्यायाम करना चाहिए।
शरीर पतला क्यों हो जाता है।
शरीर का पतला होना अनेकों कारण हो सकता है। उनमे से ये मुख्य कारण है।
1. आहार या खान–पान– कुछ लोगों की बुरी आदत होती हैं, समय पर खाना नहीं खाना, भूख लगने पर भी देर से खाना, कम भोजन करना। इस से शरीर पर असर पड़ता है, कम भोजन खाने से, हमारे आहार में कैलोरी की मात्रा कम हो जाती है, अगर खाना समय पर और अधिक खाए तो शरीर में कैलोरी की मात्रा बढ़ेगी और शरीर का वजन बढ़ने लगेगा।
2.पोषक तत्वों की कमी– कभी–कभी कुछ लोग एक तरह का ही भोजन खाते हैं जिससे शरीर में आवश्यक पोषक तत्त्व नहीं मिल पाता हैं और शरीर कमजोर हो जाता है। अतः हरेक रोज अलग–अलग खाना–खाना चाहिए जिससे शरीर में पोषक तत्त्व की कमी न हो। जिससे शरीर मजबूत और स्वस्थ हो।
3.मानसिक तनाव– कई बार शरीर पतला होने का कारण मानसिंक तनाव भी हो सकता है, आज लोग अपने काम–काज के जीवन में परेशान और चिंतित होते हैं जिसका असर शरीर पर पड़ता हैं और शरीर दुबला हो जाता है।
वजन बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए:— वजन बढ़ाने के लिए खाने–पीने का ध्यान रखना चाहिए। खाने–पीने में ऐसी चीजों को शामिल करें जिससे आपके शरीर का वजन जल्दी बढ़ें। जिससे कुछ ही महीनों में आपका वजन बढ़ने लगें। आज हम ऐसे ही खाने के चीज के बारे में बाते करेंगें।
1. शरीर का वजन बढ़ाने के लिए, आपको दिन में 3–4केले जरूर खाने चाहिए, मोटा होने के लिए केला लाभकारी फल है और दूध या दही के साथ केला खाने से वजन तेजी से बढ़ता है। केला पोष्टिक से भरपूर है इसमें भरपूर मात्रा में कैलोरी होती हैं जो शरीर का वजन बढ़ता है।
2. प्रत्येक दिन दूध के साथ शहद मिलाकर पीने से शरीर का वजन बढ़ता है और किशमिश को दूध के साथ मिलाकर पीने से भी वजन जल्दी ही बढ़ता है। आप सुबह का नाश्ता या रात में सोते वक्त शहद वाला दूध पिएं, इससे आपका शरीर तुरंत मोटा होने लगेगा।
3. मोटा होने के लिए ड्राई फ्रूट्स वाला दूध पिएं, जो शरीर को एनर्जी और वजन बढ़ाने में मदद करती हैं। रात को सोने से पहले 3–4बादाम,खजूर और अंजीर को दूध में उबालकर पीने से शरीर मोटा होता है। या फिर 3–4 बादाम रातभर पानी में रहने दें और अगले दिन पीसकर दूध में डाल मिलाकर पीलें। एक महीनों तक ऐसा करने से शरीर मोटा होने लगेगा।
4. मोटा होने के लिए बीन्स भी उपयोगी है बीन्स में आवश्यक पोषक तत्व उपस्थित होते हैं। बीन्स या फलियों में कार्बोहाइड्रेट्स और कैलोरी की मात्रा अधिक होती है इसमें विटामिन और मिनरल्स अधिक मात्रा में होते हैं। जिससे जल्दी ही मोटापा प्राप्त किया जा सकता हैं। इसके अलावा राजमा और दाल खाने से भी वजन बढ़ता है। अतः इन भोजन को अपने दिनचर्या में अवश्य शामिल करना चाहिए।
5. प्रत्येक दिन सेब और गाजर खाने से भी शरीर का वजन बढ़ता है इसके अलावा आप अनार या अनार का जूस पी भी सकते हैं। यह भी वजन बढ़ाने में मदद करता है कुछ हफ्तों के बाद ही वजन बढ़ने लगेगा।
6. वजन बढ़ाने के लिए सोयाबीन और अंकुरित अनाज का खाना भी ले सकते हैं। इसमें प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है जो शरीर को मजबूत और वजन बढ़ाने में मददगार होता है।
7. जौ को भिगोकर कूट लें और छिलका को अलग कर दें फिर जौ को खीर बनाकर 2–3महीनों तक नाश्ते में खाएं। ऐसी खीर को लगातार खाने से भी वजन बढ़ता है।
8. मोटापन लाने के लिए पीनटबटर भी लें। पीनट बटर खाने से जल्दी ही वजन बढ़ने लगता है इस में पोषक तत्व काफी मात्रा में होती है इससे आपका शरीर जल्दी ही वजनदार हो जाएगी।
9. इस सबके अलावा आप आलू घी और अंडा का भी सेवन कर सकते हैं। अंडे में फैट और कैलोरी अधिक मात्रा में होती है इस सब की मदद से आप अपना वजन बढ़ा सकते हैं।
शरीर का वजन बढ़ाने के लिए आवश्यक योग:–
वजन बढ़ाने में व्यायाम/योग भी मददगार हैं, कभी-कभी लोग बहुत खाते पीते हैं। फिर भी शरीर में खाया पिया नहीं लगता है क्योंकि भोजन को पचाने के लिए भी शरीर में पाचन शक्ति होनी चाहिए। उम्र बढ़ने के या किसी रोग के कारण शरीर भोजन को नहीं पचा पाता हैं और शरीर का वजन नहीं बढ़ता है। इसीलिए वजन बढ़ाने के लिए आवश्यक योग या व्यायाम की जरूरत होती है।
1. चक्रासन:– इस योग को करने के लिए किसी चटाई पर कमर के बल लेट जाएं फिर दोनों हाथों को कंधों के पीछे की और लेकर जाएं फिर धीरे धीरे अपने शरीर को ऊपर उठाकर जितनी देर हो सके रखे रहें। इसे बार–बार करें। इसे करने से शरीर में रक्त प्रवाह अच्छी होती हैं और हाथों कंधों कुल्हा(हिप्स) और जांघ स्ट्रॉन्ग होता हैं। शरीर में हार्मोन्स संतुलित रहता हैं।
2. पवन–मुखासन: इसे करने के लिए किसी बिछावन पर पहले पीठ के बल लेटकर अपने दोनों पैरों के घुटनों को सिर के नजदीक लाएं और सिर को घुटनों के नजदीक ले कर जाएं। इससे कब्ज, पाचन, गैस इत्यादि पेट की समस्या ठीक होती हैं।
3. मत्स्यासन:— मत्स्यासन करने के लिए सबसे पहले पीठ के सहारे लेट कर अपने दोनों हाथों को सीधा रखें फिर अपनी कमर को धीरे-धीरे ऊपर उठाएं। सिर को जमीन पर ही रहने दें इस तरह से मत्स्यासन बनता है। इस आसन से छाती और पेट की समस्या दूर होती है शरीर में पोषक तत्वों का संतुलन बना रहता है।
4. वज्रासन:– इस आसन के लिए बिछावन पर घुटनों के बल बैठकर सिर गर्दन और कमर सीधी रखें इसे लगातार 5 से 10 मिनट तक करें। इस आसन से शरीर का कुल्हा जांघ और काल्व्स को मजबूत करता है। यह शरीर में भूख बढ़ाता है।
5. भुजंगासन:— इसे करने के लिए पेट के सहारे जमीन पर लेट जाएं और अपने हाथों को जमीन पर ही रहने दे। इस समय दोनों हथेलियां जमीन हिप्स के पास होनी चाहिए अब धीरे-धीरे ऊपर की ओर उठें। इसी आसन को 4–5बार करें। इससे एब्डोमिनल्स गर्दन कंधे स्ट्रैच होते हैं। शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ता है और पोषक तत्व को संतुलित करता है।
6. धनुरासन:– सबसे पहले किसी बिछावन पर पेट के बल लेट जाएं अपने पैरों को पीछे मोड़ते हुए दोनों हाथों से पैरों के पंजों को पकड़े। अपनी चेस्ट और पैर पूरी तरह हवा में हाथों से पकड़े रखे। इस प्रक्रिया को दोहराएं। धनुरासन करने से कमर और एब्डोमिनल्स मसल्स मजबूत होता हैं और थायराइड ग्लैंड, पाचन शक्ति को भी बेहतर करता हैं।

0 टिप्पणियाँ