Header ads

https://www.gyanmentor.in/?m=1#

 

सड़क संबंधित सुरक्षा उपाय। Road related safety measures. पीली बत्ती– इसका मतलब होता है

सड़क से संबंधित संकेत और विचार –


 लाल बत्ती–
लाल बत्ती का मतलब गाड़ियों को रुकने का संकेत होता है। यह जाने वाले रास्ते के सामने दिखाई देता है।

हरी बत्ती– इसका मतलब होता है की गाड़ी को आगे बढ़ाएं। और पीछे की गाड़ी को आने दें।

पीली बत्ती– इसका मतलब होता है। गाड़ी/ कार को सतर्कता पूर्वक आगे बढ़ाना।

फुटपाथ – इसका आशय यह होता है की सड़क के किनारे वाला भाग जो पैदल यात्रियों के लिए बना होता है उसे ही फुटपाथ कहते हैं। पैदल यात्रियों के लिए सब वे(भूतल पथ) एवं ऊपरी पथ (ओवर ब्रिज) भी होता हैं।

जेब्रा क्रॉसिंग– सरक को पार करने के लिए जिस संकेतक का उपयोग किया जाता है उसे जेब्रा क्रॉसिंग कहते हैं

                      इसे काले और सफेद रंग से चिन्हित किया जाता हैं। जो जेब्रा जानवर के  रंगो के  समान होता हैं।इसीलिए इसे जेब्रा क्रॉसिंग कहते हैं।


व्योक्तियों और बच्चों के लिए सड़क सुरक्षा उपाय:–

i. सड़क पर चलते समय पूरी तरह से सतर्क रहें।

ii. पैदल चलने के लिए फुटपाथ का उपयोग करें।

iii. फुटपाथ पर समूह में न चलें। अन्य व्यक्तियों को आने–जाने का रास्ता दे।

iv. सड़क पार करने से पहले गाड़ी की उचित दूरी होने का इंतजार करें। और जेब्रा क्रॉसिंग का इस्तेमाल करे।

v. अपनी सुरक्षा खुद करें। यह न सोचें की ड्राइवर हमें देख लिया हैं।

 



बसयात्रा के बारे में जाने:–

     बस पर चढ़ते समय–

1 जल्दबाजी न करें बस को रुकने दे।

2 एक कतार में चढ़ें।

3 अपनी सीट पर जा कर बैठ जाइए।

यात्रा करते समय:–

   1 सीट पर अच्छे से बैठे चेहरा सामने रखें।

   2 शरीर का कोई भी अंग गाड़ी के बाहर न निकले।

   3 बस पर लटक कर यात्रा न करें।

  4 बस के गेंट पर न बैठें।

   5 ड्राइवर को ध्यान से गाड़ी चलाने दे। शोर न करें।


बस से उतरते समय:–

1. बस को पूरी तरह से रुकने पर ही उतरे।

2. जल्दबाजी न करें

3. उतरते समय रेलिंग का उपयोग करें।

        







एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ